देवबंद विवाद पर प्रशासन का सख्त रुख, अफवाह फैलाने वालों पर डिजिटल स्ट्राइक

देवबंद विवाद पर प्रशासन का सख्त रुख, अफवाह फैलाने वालों पर डिजिटल स्ट्राइक

  • जिलाधिकारी द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने संभाली कमान साक्ष्यों के आधार पर होगी न्यायपूर्ण कार्रवाई
  • देवबंद में स्थिति पूरी तरह सामान्य, वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद किया स्थलीय निरीक्षण

​देवबंद । देवबंद क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं के बीच सहारनपुर प्रशासन और पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रकरण पूरी तरह से निजी भूमि स्वामित्व का है और इसमें किसी भी प्रकार का जातीय या सांप्रदायिक रंग नहीं है क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्वच्छ भारत के नारों के बीच कचरे के ढेर में तब्दील हुआ ऐतिहासिक शहर

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने स्वयं घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया प्रशासन का पक्ष रखते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है इसमें पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं जो तथ्यों की गहन और निष्पक्ष जांच कर रहे हैं।

उपभोक्ता या अपराधी? देवबंद में भारी दल-बल के साथ छापेमारी से नागरिकों में आक्रोश

​यह मामला दो पक्षों के बीच केवल जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा है इसे दो वर्गों के बीच विद्वेष के रूप में देखना पूर्णतः गलत और भ्रामक है प्रशासन ने उन तत्वों को कड़ा संदेश दिया है जो इस विवाद की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे या कर रहे हैं शांति व्यवस्था में खलल डालने और 'खुराफात' करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विकास के नाम पर क्य़ा दे रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग

पुलिस का कहना है कि विवेचना पूरी तरह से साक्ष्यों के आधार पर और पारदर्शी तरीके से की जा रही है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।पूरे प्रकरण का पर्यवेक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा सीधे तौर पर किया जा रहा है वर्तमान में क्षेत्र में पूर्ण शांति व्यवस्था कायम है प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया है कि हर कदम नियमानुसार और वैधानिक प्रक्रिया के तहत उठाया जा रहा है सहारनपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह का हिस्सा न बनें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

रिपोर्ट - दीन रज़ा

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने