सैय्याद ज़हीन अहमद ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल मेधावियों को दी मुबारकबाद
- बेटियों ने फिर मारी बाजी, मेधावियों ने रोशन किया देवबंद नगर का नाम
देवबंद। उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित विभिन्न शिक्षा बोर्डों के घोषित हुए परीक्षा परिणामों में देवबंद के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रमुख समाजसेवी सैय्याद ज़हीन अहमद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर ₹736 करोड़ का बकाया, किसानों ने खोला मोर्चा
सैय्याद ज़हीन अहमद ने अपने संदेश में कहा कि देवबंद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और लगन से जो मुकाम हासिल किया है, वह बेहद सराहनीय है उन्होंने कहा शिक्षा ही वह कुंजी है जिससे भविष्य के बंद दरवाजे खुलते हैं हमारे क्षेत्र के बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे नेक और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन नहीं है।
देवबंद में आसमान से बरसी आग 43°C पहुंचा पारा, अगले 3 दिन भीषण 'लू' का अलर्ट
उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता मात्र एक पड़ाव है, अभी ऊंचाइयों के कई शिखर छूने बाकी हैं। उन्होंने उन छात्रों का भी उत्साहवर्धन किया जिन्हें इस बार कम अंक मिले या जो सफल नहीं हो सके उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय दोगुनी ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करना चाहिए।
देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर जेवरात और नकदी के साथ गिरफ्तार
सैय्याद ज़हीन अहमद ने विशेष रूप से आलिया, आर्यन और ज़ैद जैसे विद्यार्थियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन बच्चों ने न केवल अपने माता-पिता का सिर फख्र से ऊंचा किया है, बल्कि देवबंद की शैक्षिक विरासत को भी आगे बढ़ाया है उन्होंने देवबंद के समस्त स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधकों व शिक्षकों की भी सराहना की जिनकी सही गाइडेंस और अनुशासन की बदौलत छात्र इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने सभी संस्थानों के प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे इन मेधावियों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित करें ताकि अन्य छात्र भी इनसे प्रेरणा ले सकें।



