सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर ₹736 करोड़ का बकाया, किसानों ने खोला मोर्चा

सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर ₹736 करोड़ का बकाया, किसानों ने खोला मोर्चा

  • ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार और मिल मालिकों के बीच मिलीभगत है भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने गन्ना भुगतान में हो रही देरी और किसानों की बदहाली को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और चीनी मिल मालिकों पर तीखा हमला बोला है सहारनपुर के निकटवर्ती ग्राम मुगल माजरा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने आंकड़ों के साथ गन्ना किसानों की पीड़ा को साझा किया।

स्वास्थ्य विभाग का अति संवेदनशील गांवों पर फोकस, AI की रिपोर्ट पर तहसील के 7 गांव 'अति संवेदनशील' घोषित,

​बैठक को संबोधित करते हुए भगत सिंह वर्मा ने बताया कि पेराई सत्र समाप्त होकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं, लेकिन किसानों की मेहनत की कमाई अभी भी मिल मालिकों के पास फंसी है सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर वर्तमान में ₹736 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया है पिछले वर्षों में देरी से किए गए भुगतान पर मंडल की मिलों पर करीब ₹1800 करोड़ का ब्याज बकाया है अकेले सहारनपुर जिले की मिलों पर ₹228 करोड़ का मूल भुगतान और ₹600 करोड़ का ब्याज बकाया है।

देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर जेवरात और नकदी के साथ गिरफ्तार

​माननीय हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि 14 दिनों के भीतर भुगतान न होने पर चीनी मिलों को 15% वार्षिक ब्याज देना होगा। इसके बावजूद योगी सरकार न तो समय पर भुगतान करा पा रही है और न ही ब्याज दिला पा रही है। ​भगत सिंह वर्मा ने शुगर कंट्रोल ऑर्डर 1966 का हवाला देते हुए कहा कि जिन मिलों पर भुगतान बकाया है, उन्हें किसानों से ढलाई किराया काटने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की 121 चीनी मिलें प्रतिवर्ष अरबों रुपये की घटतौली करके किसानों का शोषण कर रही हैं और सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी है।

जनपद में 415 स्कूली वाहनों को नोटिस, मानकों पर खरे नहीं उतरे वाहन; 156 की फिटनेस रद्द

​किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भाकियू (वर्मा) ने निम्नलिखित मांगें सरकार के सामने रखी हैं पंजाब सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार अपने कोष से किसानों को ₹100 प्रति कुंतल का तत्काल भुगतान करे स्वामीनाथन आयोग (C2 + 50%) की सिफारिशों के आधार पर गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 प्रति कुंतल घोषित किया जाए पिछले वर्षों का लंबित ब्याज और वर्तमान बकाया तत्काल दिलाया जाए वर्मा ने जोर देकर कहा कि इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान 'पृथक पश्चिम प्रदेश' का निर्माण है, जहाँ किसानों को फसलों का सही दाम और युवाओं को सरकारी नौकरियों में पूर्ण भागीदारी मिलेगी।

देवबंद में लगातार जारी है मौत का खेल; थोड़ी देर का हंगामा, फिर सन्नाटा

​ग्राम मुगल माजरा में हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुकर्रम प्रधान ने की और संचालन प्रदेश सचिव एजाज अहमद द्वारा किया गया इस अवसर पर पंडित नीरज कपिल (प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. परविंदर मलिक, धर्मवीर चौधरी, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, रोहित गौतम (प्रदेश प्रवक्ता) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

​बैठक के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक पत्र जारी कर इन मांगों को शीघ्र पूरा करने की चेतावनी दी गई, ताकि किसानों का खेती से मोहभंग न हो।

रिपोर्ट - दीन रज़ा








Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने