रालोद का बड़ा दांव! योगेश प्रताप सिंह गुर्जर बने खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव, मिली अहम जिम्मेदारी

रालोद का बड़ा दांव! योगेश प्रताप सिंह गुर्जर बने खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव, मिली अहम जिम्मेदारी

  • देवबंद से दिल्ली तक बढ़ा कद शूटिंग एकेडमी संचालक योगेश प्रताप सिंह को रालोद में राष्ट्रीय पद
  • सहारनपुर में रालोद की डबल स्ट्राइक! योगेश प्रताप को राष्ट्रीय जिम्मेदारी, कई नेताओं ने भी थामा पार्टी का दामन

सहारनपुर/देवबंद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति और खेल जगत से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देवबंद के वरिष्ठ नेता एवं शूटिंग एकेडमी संचालक योगेश प्रताप सिंह गुर्जर को खेल प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह घोषणा सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित रालोद कैंप कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने योगेश प्रताप सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी दी।

खेड़ा मुगल क्षेत्र में चोरों का कहर! एक ही रात में आधा दर्जन ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल चोरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी खेलों के विकास को विशेष प्राथमिकता देते हैं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के बेहतर भविष्य और व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार हैं। इसी सोच के साथ योगेश प्रताप सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि वे जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य कर सकें।

राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर योगेश प्रताप सिंह गुर्जर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रालोद नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देना उनकी प्राथमिकता होगी और वे पार्टी की नीतियों तथा जयंत चौधरी के विजन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

घूस लेते कैमरे में कैद हुआ दरोगा! नाबालिग पीड़िता के परिवार से 30 हजार वसूली का आरोप, अब सरकारी पिस्टल लेकर फरार

कार्यक्रम के दौरान रालोद को उस समय और मजबूती मिली जब विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सचिन शर्मा, दिलनवाज, प्रवीण धवन, ऋषिपाल सिंह सहित उनके दर्जनों समर्थक प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, चौधरी नरेंद्र सिंह गुर्जर, चौधरी सुशील गुर्जर, राहुल सिंह गुर्जर, चौधरी दीपक सिंह गुर्जर, चौधरी जय कुमार, टोनी सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

देवबंद समाधान दिवस में 68 फरियादी पहुंचे, लेकिन सिर्फ 5 शिकायतों का निस्तारण

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि योगेश प्रताप सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दिए जाने से देवबंद और सहारनपुर क्षेत्र में रालोद का संगठन और मजबूत हो सकता है। वहीं विभिन्न दलों से आए नेताओं के शामिल होने को भी आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्ट: दीन रज़ा

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने