हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर देवबंद के कलीम की बेरहमी से हत्या, भाई कामिल ने भागकर बचाई जान

हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर देवबंद के कलीम की बेरहमी से हत्या, भाई कामिल ने भागकर बचाई जान

  • देवबंद के कलीम को पीट-पीटकर मार डाला भाई कामिल की गवाही और पुलिस की चौकसी से दबोचे गए हत्यारे
  • होटल के खाने पर कत्लेआम देवबंद के कलीम का हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर भाई कामिल के सामने तोड़ा दम लाश गाड़ी की डिग्गी में ले जाकर नदी में फेंकी


देवबंद। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है भगवानपुर क्षेत्र के एक ढाबे (होटल) पर महज़ खाना खाने और पैसे के मामूली विवाद में ढाबा संचालकों ने एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी इतना ही नहीं अपनी इस दरिंदगी को छुपाने के लिए उन्होंने शव को गाड़ी की डिग्गी में डाला और नदी किनारे फेंक आए ​पुलिस ने इस पूरे मामले का महज़ 48 घंटों के भीतर पर्दाफाश करते हुए सभी 5 मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

देवबंद में सांसों पर 'सफ़ाई विभाग' का पहरा: क्या नगर वासियों के पास शुद्ध हवा का अधिकार भी नहीं रहा? अधिकारियों की नाक के नीचे सुलग रही देवबंद की आबोहवा,

​उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले देवबंद क्षेत्र का रहने वाला कलीम अपने भाई कामिल के साथ काम की तलाश में उत्तराखंड के भगवानपुर (हरिद्वार) आया था। दिनभर भटकने के बाद दोनों भाई भगवानपुर बाईपास पर स्थित 'धरोहर होटल' ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके ​खाना खाने के दौरान ही किसी बात को लेकर उनका ढाबे के स्टाफ और संचालकों से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि ढाबे के मालिक और कर्मचारियों ने मिलकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला बोल दिया ​हमलावरों की दरिंदगी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे दोनों भाइयों को तब तक पीटते रहे जब तक कि वे लहूलुहान नहीं हो गए इस बीच कलीम का भाई कामिल किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा। लेकिन कलीम अकेला पड़ गया और आरोपियों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

नारियल और फीते में सिमटा विकास, प्यासी जनता, मच्छरों का आतंक और 'अंधेरा कायम रहे' का राज

​जब आरोपियों को एहसास हुआ कि कलीम की मौत हो चुकी है, तो वे घबरा गए वारदात को छुपाने के लिए उन्होंने फिल्मी स्टाइल अपनाया आरोपियों ने कलीम की लाश को एक कार की डिग्गी में डाला और वहां से करीब 12 किलोमीटर दूर लव्वा गांव के पास सोलानी नदी के किनारे फेंक दिया, ताकि जंगली जानवर लाश को खा जाएं या वह पानी में बह जाए ​नदी किनारे लाश मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस तुरंत एक्शन में आई। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर थाना पुलिस और सीआईयू (CIU) की टीमों का गठन किया गया।

चार्ज लेने से पहले ही कसीदे यह चाटुकारिता है या धंधे बचाने की छटपटाहट ? देवबंद कोतवाली के नए प्रभारी होंगे कपिल देव

​पुलिस ने आधुनिक NETGRID Portal और आसपास के रूट के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला ​कड़ी से कड़ी जुड़ी: पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी जिसका पीछा करते हुए पुलिस 'धरोहर होटल' तक जा पहुंची वहीं दूसरी ओर कलीम का भागा हुआ भाई कामिल भी पुलिस तक पहुंच चुका था, जिसने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की ​पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल सभी 5 मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं, ​सौरभ चौहान, ​अंकित कुमार, ​हर्ष चौहान, ​अनमोल सैनी, ​विशाल सैनी, ​पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार और लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

​रिपोर्ट - दीन रज़ा






Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने