आईआईएमटी में आयोजित की गई दो दिवसीय अंतर महाविधालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता

आईआईएमटी में आयोजित की गई दो दिवसीय अंतर महाविधालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता

  • गेस्ट ऑफ ऑनर अवॉर्ड से सम्मानित किए पत्रकार एसडी गौतम

सहारनपुर नागल-- जिले की अग्रणी शिक्षण संस्थान इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी परिसर सहारनपुर में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर महाविद्यालय की वेट लिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, अमित चौधरी, संस्था की प्राचार्या डॉ० अंजू वालिया व उपनिदेशक आशुतोष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाकर किया।

मुख्य अतिथि शहर विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर वेट लिफ्टिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था की प्राचार्या डॉ० अंजु वालिया ने अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं प्रशिक्षक शिक्षक भारतीय रेलवे बलबीर सिंह तथा सचिव वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन अशोक सक्सेना को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय निर्णायक चंद्र मोहन शर्मा, परमजीत सिंह, संदीप राणा, विशाल पंवार व सोनम राजपूत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से आए स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ० संदीप गुप्ता तथा  डॉ० गौरव बालियान ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। संस्था की प्राचार्या डॉ० अंजु वालिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि विभिन्न महाविद्यालय से आए खिलाड़ियों का प्रदर्शन का उत्साहवर्धन कर सभी चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व करने हेतु बधाई दी। 

प्रतियोगिता में थाना निरीक्षक कुसुम भाटी व इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में पत्रकार एसडी गौतम को उपनिदेशक आशुतोष गुप्ता व अन्य अतिथियों द्वारा पटका पहनाकर व गेस्ट ऑफ ऑनर का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग से अरविंद राठी, भूपेंद्र कुमार, विकास चौधरी व नरेंद्र कुमार ने कराया। 


Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने