बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में इस्लामिया इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में इस्लामिया इंटर कॉलेज  के दो छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

सहारनपुर के जेवी जैन कालेज में 09 नवंबर 2023 को बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता आयोजित हुई थी छात्रों मोहम्मद उजैद व अहमद द्वारा बनाए गए फायर फाइटर रोबोट का प्रदर्शन किया था

देवबंद: सहारनपुर में हुई 51वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में नगर के इस्लामिया इंटर कालेज के दो छात्रों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इन्होंने प्रदर्शनी में अपने द्वारा बनाए गए फायर फाइटर रोबोट का प्रदर्शन किया था।

इसमें देवबंद से इस्लामिया इंटर कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में कक्षा 10 साइंस के छात्रों मोहम्मद उजैद व अहमद द्वारा प्रदर्शित किया गया फायर फाइटर रोबोट लोगों को बेहद पसंद आया। इसी प्रतिभा के बूते उन्हें निर्णायक मंडल ने अव्वल स्थान दिया। 

जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। शुक्रवार को मेडल पाने वाले छात्रों का यहां कालेज प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया। 

गौकशी के वांछित अभियुक्त को देवबंद थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रबंधक रिजवानुल हक और प्रधानाचार्य अरशद जमां ने इस उपलब्धि पर छात्र उजैद को शुभकामनाएं दी। संजय शर्मा, औसाफ, इकबाल अहमद, जाहिद अख्तर, जुनैद अंसारी, मुमताज अहमद ने विजेता छात्रों को बधाई दी है।

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने