स्माइल क्राफ्ट मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक का हुआ उदघाटन

स्माइल क्राफ्ट मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक का हुआ उदघाटन

देवबंद-- पूर्व सभासद पति व समाज सेवी अजय कुमार के पुत्र डॉक्टर मयंक धारिया (B D.S) M.I.D.A. (Gold Medalist) के मजनू वाला रोड देवबंद स्थित (स्माइल क्राफ्ट) मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक का उदघाटन नगर पालिका अध्यक्ष देवबंद ने किया। 

इस अवसर पर डॉक्टर मयंक धारिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए समय समय पर दांतों के डॉक्टर से मिलना चाहिए और अपने दांतों की जांच करानी चाहिए, ये क्लिनिक आज से नगर को समर्पित है, डॉक्टर मयंक धारिया बड़े मेहनती, कर्मठ युवा डॉक्टर है। सामाजिक संस्था नज़र फाऊंडेशन के चेयरमैन नजम उस्मानी ने कहा कि डॉक्टर मयंक धारिया मेरे दोस्त का बेटा है, आज बड़ी खुशी हो रही है, अपने दोस्त के बेटे की क्लिनिक के उद्घाटन के अवसर पर, डॉक्टर मयंक अपने पिता की तरह बहुत साधारण स्वभाव के है, नजम उस्मानी ने कहा की डॉक्टर पहले इंसान है, उसके बाद डॉक्टर है, डॉक्टर के दिल में हमेशा सेवा- भाव का जज्बा रखकर ही कामयाब हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि हम सबको अपने दांतों का ख्याल रखना चाहिए, अक्सर देखने में आता है कि हम जिस मुंह से खाते पीते है उसी का ही खयाल नहीं रखते है, जिसके कारण कभी कभी भयंकर बीमारी का भी सामना करना पड़ता है।

इस अवसर पर पूर्व सभासद पति अजय कुमार टीटू, डॉ० संजय कुमार, डॉक्टर सतेंद्र कुमार, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, डॉक्टर प्रदीप कुमार, प्रत्यक्ष धारिया, दीपांशु धारिया, चिराग धारिया, अंश धारिया, अवनीश राठी, डॉ० शुशील कुमार ठाकुर दीपक (वकील) आदि उपस्थित रहे।


Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने