गुम हुई 5 साल की फातिमा को विपिन त्यागी ने परिजनों से मिलाया

गुम हुई 5 साल की फातिमा को विपिन त्यागी ने परिजनों से मिलाया 

  • पूर्व मे भी रेल्वे रोड चोकी इंचार्ज विपिन त्यागी गुमशुदा मासूमों को परिजनों से मिलाने मे सफल रहे हैं 
  • फातिमा के परिजनों ने रेल्वे रोड चोकी इंचार्ज विपिन त्यागी और पुलिस प्रशासन के कार्य की सराहना करते हुए धन्यावाद किया 

देवबंद-- मोहल्ला खनकाह के रहने वाले कारी अफताब की 5 वर्षीय पुत्री फातिमा देवबंद के मेन बाजार से लापता हो गई थी जिसकी गुमशुदगी से पूरे परिवार मे शौक का माहौल बना हुआ था। 

फातिमा के पिता कारी आफताब ने अपनी पुत्री के गुम होने की सूचना रेल्वे रोड चोकी पर दी जिस पर कारवाई करते हुए चोकी इंचार्ज विपिन त्यागी ने फातिमा की तलाश शुरू की। 

बाजार मे पुलिस ने सीसी टीवी रिकॉर्डिंग से फातिमा तक पहुंचने के लिए प्रशासन के हाथों कामयाबी लगी रेल्वे रोड चोकी इंचार्ज विपिन त्यागी ने 5 वर्षीय फातिमा को सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। 

फातिमा के पिता कारी आफताब ने चोकी इंचार्ज विपिन त्यागी का और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने तत्काल जो कारवाई कर मेरी पुत्री को सकुशल बरामद किया है उसके लिए वो सदा प्रशासन के आभारी रहेंगे उधर फातिमा की गुमशुदगी से परिवार मे मातम पसरा हुआ था।


Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने