सहारनपुर डीएम की बड़ी कारवाई भायला कलां के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

सहारनपुर डीएम की बड़ी कारवाई भायला कलां के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

कीमत को अधिक दर्शा कर हाईमास्ट लाइटें खरीदने का लगा आरोप

देवबंद में वित्तीय अनियमितताओं के चलते जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने भायला कलां के प्रधान देवेंद्र कुमार के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही गांव के विकास कार्यों के संचालन के लिए दिया गया था भायला कलां निवासी विजय प्रताप ने अधिकारियों से गांव के प्रधान देवेंद्र कुमार और ग्राम सचिव की शिकायत कर हाई मास्ट लाइट खरीद में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप लगाए थे। पूरे प्रकरण की जांच चार सदस्यीय अधिकारियों की समिति कर रही थी। समिति ने प्रधान को स्पष्टीकरण देने को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। गत नौ जून को प्रधान ने अपना स्पष्टीकरण दिया, जिस पर समिति ने असंतोष जताते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। अब डीएम दिनेश चंद्र ने प्रथम दृष्टया आरोपों को सही मानते हुए कार्रवाई की और प्रधान की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों पर आरोप मुक्त होने तक रोक लगा दी है।

बीडीओ आजम अली ने पुष्टि करते हुए बताया कि डीएम द्वारा इस संबंध में उनके पास पत्र भेजा गया है। उधर, ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार ने बताया कि हाईमास्ट लाइट में अनियमितता बरतने के आरोप निराधार हैं। इतनी ही कीमत की लाइटें अन्य 22 गांवों में भी लगी हैं। कहा कि वह अपना पक्ष प्रशासन के समक्ष रखेंगे।


Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने