सागर देवबंदी सिर्फ एक नाम नहीं... इतिहास है..!!

सागर देवबंदी सिर्फ एक नाम नहीं... इतिहास है..!! 

  • मानव अधिकारों की रक्षा करने वाले सागर देवबन्दी आज भी लोगों के दिलों मे जिंदा हैं 
  • रमज़ान के महीने में सफ़ाई और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने वाले सागर देवबन्दी को याद कर रही जनता 
  • नगर पलिका परिषद देवबंद के विभागों की कमिटियों मे और मेला कमेटी मे आम लोगों को नामित करा कर सम्मानित कराने वाले सागर देवबन्दी के बिना सूना हो गया है देवबन्द
  • मात्र..... शेष फ़िर.... लिख लेने से कोई नहीं बन सकता... सागर देवबन्दी 

दीन रज़ा सिद्दिकी / इमरान शेख़ 

देवबंद-- चुनाव में प्रत्याशियों की चर्चा आरोप और प्रति आरोप की आंधियां तो चलती ही है मग़र अगर बात करें देवबंद नगर की तो इन दिनों अगर कोई नगर में चर्चा का विषय है तो वो नाम है सागर देवबन्दी।

मैं राह का चराग हूं..... सूरज तो हूं नहीं।
जितनी मेरी बिसात है काम आ रहा हूं मैं।

देवबंद नगर की जनता से पिछले चुनाव की बात करते हुए और देवबंद नगर की आज की स्थिति पर चर्चा करते हुए लोगों ने सागर देवबंदी की बहुत सी बातें बताएं जिसको सुनकर लगा है कि सागर देवबन्दी के बिना ही देवबंद सूना हो गया है। रमज़ान का आज आखिरी दिन है। 

आज जो हालात हैं वो आप सबके सामने हैं उस पर कोई बात नहीं करते हुए सागर देवबंदी की ही चर्चा करेंगे। 

जब सागर देवबंदी होते थे तो पानी की समस्या से जनता को दो चार नहीं होना पड़ता था और ना ही 18 घण्टे पानी की सप्लाई बाधित होती थी पवित्र महीने रमज़ान मे इस के लिए सागर देवबंदी द्वारा जो वयवस्था की जाती थी उसको लोग आज भी याद कर रहे हैं । 

आम लोगों से लेकर खास लोगों तक को पानी की जिम्मेदारी सौंप दी जाती थी जिसके फलस्वरूप जनता को गन्दा और बदबूदार पानी भी नहीं पीना पड़ता था। 

नागल, बढ़ेडी व सुहाग्नी में धूमधाम से निकाली गई डॉ० अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा

नगर के लोगों को याद है कि कोई सागर देवबंदी इस शहर में हुआ करता था जो मानव अधिकारों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की भी प्रवा नहीं करता था हर दबी कुचली और पीड़ित के लिए आशा की पहली किरण का नाम सागर देवबंदी हुआ करता था। 

अपने जीवन में हर व्यक्ति को सम्मान मिले इसके लिए संघर्ष करने वाले सागर देवबन्दी आज भी लोगों के दिलों मे जिन्दा हैं। 

जब सागर देवबंदी होते थे तो नगर पालिका विभागों की कमेटियों का गठन हो या मेला कमेटी का गठन उनका प्रयास होता था हर छोटे से छोटे व्यक्ती को भी सम्मान मिले इसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। 

लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की देवबंद नगर मे कोई कमी नहीं है बीते दिनों में सबसे ज्यादा सुना जाने वाला नाम सागर देवबन्दी है। 

भारतीय किसान यूनियन टिकेट की मासिक मीटिंग का एसडीएम कोर्ट परिसर मे हुआ आयोजन






Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने