306 मे वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

306 मे वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार 

  • चौकी रेलवे रोड पुलिस द्वारा फरार चल रहे दीपक उर्फ जोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है

थाना देवबंद पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 476/23 धारा 306 आईपीसी वह 3(2)5 एससी /एसटी एक्ट मे दिनांक 7- 9- 2023 से वांछित/फरार चल रहे नामित अभियुक्त दीपक उर्फ जोनी पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम बाबूपुर को चौकी रेलवे रोड पुलिस ने चौकी इंचार्ज विपिन त्यागी के नेतृत्व में गिरफतार कर लिया । देवबंद सीओ अशोक कुमार सिसोदिया एवं थाना प्रभारी सूबे सिंह ने अपराधियों की धरपकड़ कर लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है कोई भी अपराधी खुला नहीं घूम सके इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त दीपक उर्फ जोनी पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम बाबूपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर को बाबूपुर भटटे के पास चौकी रेलवे रोड चौकी प्रभारी विपिन त्यागी के हत्थे चढ़ गया विपिन त्यागी एवं उनकी टीम ने हालत को काबु पाते होए दीपक उर्फ जोनी को गिरफतार कर लिया। बता दें कि पिछले दिनों ही विपिन त्यागी एवं उनकी पूरी टीम को अनेकों सराहनीय कार्य करने के लिए नगर के व्यापार मंडल एवं हिन्दू मुस्लिम भाईचारा समिती ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया था विपिन त्यागी एवं उनकी टीम लगातार देवबंद थाना क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रही है।

रिपोर्ट - दीन रज़ा

Deen Raza

DRD NEWS 24 देवबंद (सहारनपुर) का एक स्वतंत्र न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों और स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देता है।"

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने