सहारनपुर शारदीय नवरात्र अष्टमी पर भक्तों ने कन्याओं को जिमाया

 सहारनपुर शारदीय नवरात्र अष्टमी पर भक्तों ने कन्याओं को जिमाया

शारदीय नवरात्र का आज आठवां दीन है भक्तों द्वारा महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई बेहद स्थित सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर तथा देवबंद में त्रिपुरी मां बाला सुंदरी मंदिर मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

सहारनपुर-- आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है इस दौरान भक्तों द्वारा माता दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना कर कन्या पूजन किया गया कन्या पूजन के बाद कंज गांव को भोग अर्पण किया गया।

दुर्गा अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग अर्पित किया गया कन्या पूजन के बाद भक्तों ने कन्याओं को उपहार भी भेंट किए।

चंडीगढ़ से लापता किशोर के धर्मपरिवर्तन के तार सहारनपुर से भी जुड़े

शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना करने के साथ ही घर-घर कन्या पूजन किया गया। लोगों ने कन्याओं को जिमाने के साथ ही मंदिरों में पहुंचकर माता रानी को भोग लगाकर व्रत का समापन किया।
सोमवार को दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने कन्याओं को अपने घर बुलाकर उनके चरण धोने के साथ ही पूजा-अर्चना की। कन्याओं को हलवा, पूरी, चने सहित अन्य पकवान का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। इसके साथ ही अष्टमी पर मां दुर्गा के स्वरूप महागौरी की आराधना की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना का भ्रष्टाचार - (पार्ट 1)

राधा विहार स्थित सिद्धपीठ महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित नवरात्र महोत्सव के तहत 108 कन्याओं का पूजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कन्याओं के चरणों को गंगाजल से धोकर माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। कन्याओं को महाभोग अर्पण किया गया। स्वामी कालेंद्रनंद महाराज ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर सर्वजन कल्याण की कामना की।


स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती आदिशक्ति कन्या रूप में ही प्रकट होकर आदिकाल से ऋषि-मुनियों को एवं साधकों को दर्शन देती रही हैं। कन्या रूप में मां भगवती का रूप सरल एवं अनन्य कृपा करने वाला है, जो भक्त कन्या रूप में मां भगवती का पूजन करते हैं। मां भगवती उन पर विशेष कृपा करती है। इस दौरान पंडित नीरज मिश्रा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित मयंक शर्मा, अरुण स्वामी, कमलेश, पूनम मौजूद रहे।

रिपोर्ट- दीन रज़ा 









Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने