द दून वैली पब्लिक स्कूल में हर्ष विद्या रत्न अवार्ड 2026 की धूम: मेधावियों पर हुई पुरस्कारों की बौछार
- कमिश्नरी टॉपर नंदिनी को मिला ₹21,000 का चेक, सभी होनहारों को चमचमाती ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- हमारा संकल्प सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान में भी पारंगत करना है। राजकिशोर गुप्ता
देवबंद। देवबन्द के प्रतिष्ठित द दून वैली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ क्यों है। सत्र 2025-26 के कक्षा 12 के मेधावी सितारों को सम्मानित करने के लिए स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ओत-प्रोत “हर्ष विद्या रत्न अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन किया गया यह गरिमामय समारोह विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री हर्ष सिंघल जी की पावन स्मृति में हर साल आयोजित किया जाता है, जो इस बार अपने 12वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
देवबंद पालिका का महा-घोटाला क्या 'मोटे लिफाफों' के दम पर चल रहा है डमी कर्मचारियों का काला धंधा?
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. अनुराग सिंघल, मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या डॉ. सीमा शर्मा, क्वालिटी डायरेक्टर श्रीमती अर्चना शर्मा, और उप-प्रधानाचार्यों (श्रीमती तनुज कपिल व श्री हरदीप सिंह) द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया, जिसके बाद बच्चों के स्वागत गान और शानदार सामूहिक नृत्य ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।
एंटी करप्शन का धमाका घूस लेते SDO दिनेश मौर्य और चमचा ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार, महकमे में हड़कंप
इस साल स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं स्कूल के टॉपर्स की लिस्ट कुछ इस प्रकार है नंदिनी कुशवाहा 98.8% (कमिश्नरी में शीर्ष स्थान हासिल किया और ₹21,000 का नकद पुरस्कार जीता! अभिनव पुंडीर: 97.2%, खुशी: 95.8%, अंशिका माहेश्वरी: 94.8%, गुणरूप कौर: 94.4%, सफलता का पैमाना छात्रों की संख्या इस प्रकार है 90% से अधिक अंक 21 छात्र, 80% से अधिक अंक 74 छात्र, 75% से अधिक अंक 115 छात्र, इन सभी होनहारों को चमचमाती ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के बच्चों ने सिर्फ पास होने के लिए नहीं बल्कि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पढ़ाई की थी अलग-अलग विषयों में डिस्टिंक्शन लाने वाले छात्रों की संख्या देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे अंग्रेजी: 157 छात्र, फिजिकल एजुकेशन: 114 छात्र, योगा: 92 छात्र, संगीत: 70 छात्र, पेंटिंग: 43 छात्र, बिजनेस स्टडीज: 32 छात्र, इकोनॉमिक्स: 31 छात्र, हिंदी: 22 छात्र, एकाउंट्स: 19 छात्र, फिजिक्स: 16 छात्र, गणित: 12 छात्र, केमिस्ट्री: 11 छात्र, पोलिटिकल साइंस: 9 छात्र, बायोलॉजी: 6 छात्र, सोशियोलॉजी: 3 छात्र।
राजकिशोर गुप्ता चेयरमैन ने कहा कि हमारा संकल्प सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान में भी पारंगत करना है ताकि वे देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। डॉ. अनुराग सिंघल ने कहा कि शिक्षा और खेल जीवन के दो मजबूत स्तंभ हैं बच्चों को समाज और राष्ट्रहित में सदैव सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। श्रीमती सुमन सिंघल (मैनेजर) ने कहा ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जगाते हैं। अभिभावकों को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और स्कूल के नियमों का सहयोग करने के लिए सभी अभिभावकों का दिल से आभार व्यक्त किया अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भी स्कूल प्रबंधन की जमकर तारीफ की मेधावी छात्र-छात्राओं और द दून वैली पब्लिक स्कूल परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हमारी पूरी टीम की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं!
रिपोर्ट - दीन रज़ा





